मानसिक इमरजेंसी? हमारी हेल्पलाइन दिन-रात उपलब्ध है — 011 6931 0723
काउंसलिंग · Psychotherapy

काउंसलिंग / मनोचिकित्सा असल में क्या है

डॉ. मृदुल शर्मा (MBBS, MD न्यूरोसाइकेट्री) की देखरेख में · SSK न्यूरो-साइकेट्री हॉस्पिटल · सितंबर 2026 · 4 मिनट

ਇਹ ਲੇਖ ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ →

काउंसलिंग/मनोचिकित्सा (Psychotherapy) असल में क्या है?

बहुत से लोग सोचते हैं काउंसलिंग का मतलब सिर्फ़ “बातें करना” है — असल में यह एक प्रशिक्षित तरीक़ा है, जिसमें मनोचिकित्सक या काउंसलर मरीज़ के साथ मिलकर उसके सोचने, महसूस करने और व्यवहार करने के पैटर्न को समझते हैं, और उन्हें बदलने में मदद करते हैं। यह दवा की तरह ही एक असली, वैज्ञानिक इलाज है — कुछ स्थितियों में दवा के साथ, कुछ में अकेले भी असरदार।

थेरेपी कैसे मदद करती है?

“सिर्फ़ पागलों के लिए” नहीं है

काउंसलिंग सिर्फ़ गंभीर मानसिक बीमारी के लिए नहीं — तनाव, रिश्तों की उलझन, बच्चों की परवरिश की चिंता, या बस ज़िंदगी में किसी मुश्क़िल दौर से गुज़रने पर भी लोग काउंसलर से मिलते हैं। यह कमज़ोरी नहीं, अपनी देखभाल करने का एक ज़िम्मेदार तरीक़ा है।

⚠ कब मदद लें? अगर कोई बात लगातार परेशान कर रही हो, नींद-भूख पर असर डाल रही हो, या रोज़मर्रा की ज़िंदगी में बाधा बन रही हो — इंतज़ार न करें। कॉल करें — SSK 24/7 हेल्पलाइन 011 6931 0723

SSK में यह कैसे होता है?

पहली मुलाक़ात में डॉक्टर या काउंसलर आपकी बात सुनते हैं और सही तरीक़ा तय करते हैं — यह पूरी तरह गोपनीय रहता है। ज़्यादातर लोगों को कुछ ही सेशन में राहत महसूस होने लगती है, और लंबे समय में असली, टिकाऊ बदलाव आता है।

डॉ. शर्मा के वीडियो

पुराने अनुभव और वर्तमान समस्याएँ
पुराने अनुभव और वर्तमान समस्याएँ
Psychotherapy Explained
Psychotherapy Explained
आसान शब्दों में काउंसलिंग
आसान शब्दों में काउंसलिंग

बात करना कमज़ोरी नहीं, समझदारी है।

कॉल करें, WhatsApp करें या सीधे OPD में आएँ — बात गोपनीय रहती है।

OPD: मंगल–रवि · 10:30–2:30 व 5:30–7:30 · सोमवार OPD बंद · इमरजेंसी 24/7

ये भी पढ़ें

घबराहट और चिंता का इलाज → डिप्रेशन के लक्षण →